CG Couple Suicide: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में युवक और युवती के एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना अंतागढ़ विकासखंड के ताड़ोकी थाना क्षेत्र की है, जहां दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।![]()
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कचवार निवासी धनंजय प्रधान (22) के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था। वहीं मृतका की पहचान गूंजनार निवासी संध्या दर्रो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार शाम अपने-अपने घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।
बाद में ग्रामीणों ने दोनों को एक ही दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। ताड़ोकी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

