CG News: जहरीली शराब से 8 ग्रामीणों की मौत! कब्र से निकाला गया शव

CG News: जहरीली शराब से 8 ग्रामीणों की मौत! कब्र से निकाला गया शव

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब पीने से हुई आठ ग्रामीणों की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में एक शव को कब्र से निकालकर जांच के लिए भेजा गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।

3 दिनों में 8 मौत

जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में पिछले तीन दिनों के भीतर आठ ग्रामीणों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी मृतकों ने एक ही स्रोत से शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ ही मिनटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और बाद में उनकी मौत हो गई।tcw

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण लगातार मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों के विरोध के बाद शुरू हुई विशेष जांच

मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले बड़ी संख्या में कसडोल थाने का घेराव किया था। ग्रामीणों के दबाव के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच शुरू की।

शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम खर्वे गांव पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से कब्र की खुदाई कर एक शव को बाहर निकाला गया।

CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित खर्वे गांव में कथित जहरीली शराब पीने से हुई आठ ग्रामीणों की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ग्रामीणों के विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में एक शव को कब्र से निकालकर जांच के लिए भेजा गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।

मैत्रु साहू का शव कब्र से निकाला गया

जांच के लिए निकाले गए शव की पहचान मैत्रु साहू के रूप में हुई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव और अन्य आवश्यक सैंपलों को विस्तृत फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य मृतकों के शवों का भी परीक्षण कराया जा सकता है।

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप

ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शराब पीने के 10 से 15 मिनट के भीतर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौतों के पीछे कथित जहरीली शराब, किसी रासायनिक पदार्थ या कोई अन्य कारण जिम्मेदार था। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *