CG Breaking: अब स्कूलों में शनिवार नहीं होगा हाफ डे, महीने में दो शनिवार होंगे बैगलेस डे, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया एकेडमिक कैलेंडर

रायपुर : शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार शनिवार के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब स्कूलों में हर शनिवार हाफ डे का कॉन्सेप्ट खत्म कर दिया गया है। यानी अब शनिवार को भी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे।

 

बता दें, माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बैगलेस डे मनाया जाएगा। इन दिनों बच्चों को किताबें लाने की जरूरत नहीं होगी और शिक्षण गतिविधियां खेल और क्रिएटिव लर्निंग आधारित होंगी। (chhattisgarh school calendar)

https://www.instagram.com/reel/DMgyuBFo3hz/?igsh=aXQwbTE2d3l5M291

 

शहर के वे स्कूल जो दो शिफ्ट में संचालित होते हैं, उनमें पुरानी व्यवस्था यथावत रहेगी। लेकिन सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल जो पहले शनिवार को सुबह 7 से 11 बजे तक लगते थे, अब वे भी सामान्य दिनों की तरह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

 

स्कूल में ही होगा बच्चों का नियमित मूल्यांकन (saturday no half day)

नए निर्देशों के अनुसार, अब बच्चों का आकलन स्कूल में शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से किया जाएगा। इसके लिए अलग से परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी।

पहली कक्षा के लिए सितंबर तक चलेगा रेडीनेस प्रोग्राम (saturday bagless day)

कक्षा पहली के बच्चों को स्कूल के माहौल में सहज महसूस कराने और पढ़ाई के लिए तैयार करने रेडीनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम सितंबर तक जारी रहेगा। इस उद्देश्य से शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

प्रार्थना सभा में दी जाएगी विशेष जानकारी

नए कैलेंडर के तहत अब प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को हर माह किसी एक विशेष विषय पर जानकारी दी जाएगी।

सुरक्षा के अंतर्गत बाल सुरक्षा एवं हेल्पलाइन, चोट लगने, आग लगने, स्कूल में पानी भरने, बिच्छू के डंक मारने, साइबर सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *