Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान लापता हुए तीन छात्रों में से एक छात्र नेल्सन लकड़ा का शव आज गोतोखोरों ने खोज निकाला है। बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है। सुबह 6 बजे से नगर सैनिक और गोताखोरों की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए टीम ने नदी का प्रवाह रोक दिया है। इसके तहत कुदरी बैराज के पास बने डैम के गेट बंद कर दिए गए हैं।
डीडीआरएफ की टीम मौके पर –
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा, DDRF टीम भी वहां पहुंच चुकी है, और बिलासपुर से SDRF टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि, रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात शुरू नहीं हो सका। आज सुबह से रेस्क्यू शुरू किया जा रहा।
ये है बच्चों के नाम- 
मिली सूचना के अनुसार, नेलशन एक्का, युवराज राठौर और रुद्र सिंह राज नामक तीनों बच्चे हसदेव नदी में नहाने गए थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से जांच शुरू की, जिसके बाद हनुमानधारा के पास नदी के किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है।

