CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर में 40-40 मिमी बारिश दर्ज की गई। अंबिकापुर, कोटाडोल, प्रतापपुर, गिधौरी-टुंड्रा, दरिमा, बेलगहना, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, खड़गवां, मस्तूरी, लटोरी, उदयपुर और रघुनाथनगर में 30-30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं बोडरी, बसना, लवन, शंकरगढ़, पटना, सकरी, चलगली, कुकदूर, कसडोल, पिथौरा, पचपेड़ी, बोड़ला और लखनपुर में 20-20 मिमी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और उसके अगले दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। उत्तर, मध्य और पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहने का अनुमान है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोरबा में नदी में बहा किशोर

इधर, कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित कुदुरमाल में हसदेव नदी के एनीकट में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *