Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिले में निशुल्क कोचिंग सुविधा शुरू की जा रही है। यह पहल जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 4 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी कराएंगे। (Agniveer free coaching Raipur)![]()
अग्निवीर भर्ती (Agniveer Recruitment 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। इस भर्ती में 17 वर्ष 6 माह से 21 वर्ष आयु वर्ग के 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर, ट्रेडमैन और महिला सेना पुलिस सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं। (अग्निवीर फ्री कोचिंग रायपुर)
प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला और विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवारों को लाभ मिल सके।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय रायपुर या दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग, जल्द करें आवेदन


