Mahasamund Murder: मां के सामने छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया

Mahasamund Murder

Mahasamund Murder: महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमगांव में जमीन विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। (महासमुंद छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया)

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी कृष्णकांत दुबे (38) मंगलवार को अपनी कथित पत्नी मालती साहू के साथ अपने गांव आमगांव पहुंचे थे। यहां उनकी मां तीरथबाई और छोटा भाई दौलत दुबे रहते हैं। लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। (आमगांव भाई ने भाई को जलाया)tcw

मंगलवार शाम कृष्णकांत ने घर पहुंचकर जमीन के बंटवारे की बात की, जिस पर छोटे भाई दौलत ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और झगड़ा हिंसक हो गया। विवाद के दौरान कृष्णकांत ने डंडे से दौलत पर हमला किया, जिसके जवाब में दौलत ने हंसिए से उस पर वार किया। (Mahasamund Brother Murder Brother)

इसके बाद आरोपी दौलत ने कृष्णकांत को धान और महुआ से भरे कमरे में धकेलकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। फिर दुकान से पेट्रोल लाकर कमरे में आग लगा दी। आग लगने के समय कृष्णकांत की मां और पत्नी मौके पर मौजूद थीं, लेकिन वे उसे बचा नहीं सकीं।

आग लगने के बाद आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया गया, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई, जिसके बाद कृष्णकांत का शव बाहर निकाला गया।

पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में ले लिया है और बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *