CG Teacher Video: स्कूल में स्प्राइट की बोतल में महुआ शराब,  नशे की हालत में पढ़ा रहे शिक्षक

CG Teacher Video: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने का आरोप लगा है। स्कूल के क्लासरूम से स्प्राइट की बोतल में महुआ शराब मिलने का भी दावा किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संबंधित शिक्षक ने शराब लेकर स्कूल आने के आरोप से इनकार किया है। मामला मैनपुर ब्लॉक के ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा का है।

दरअसल, ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षक स्कूल समय के दौरान शराब के नशे में थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वीडियो बनाया, जिसमें शिक्षक ठीक से खड़े और बात करते नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, कक्षा में रखी एक बोतल में महुआ शराब होने का भी आरोप लगाया गया है।

स्कूल में 24 बच्चे, 2 शिक्षक

जानकारी के अनुसार, स्कूल में करीब 24 बच्चे अध्ययनरत हैं और यहां दो शिक्षकों की पदस्थापना है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक सतीश कुमार दुबे नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने स्कूल में मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पीएम पोषण योजना के तहत तय साप्ताहिक मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा। बच्चों को लंबे समय से केवल दाल-चावल परोसा जा रहा है।

शिक्षक को नोटिस

मामला सामने आने के बाद मैनपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *