CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में खाद-बीज मुद्दे पर तीखी बहस, अविश्वास प्रस्ताव पेश; 17 जुलाई को होगी चर्चा

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन खाद-बीज की उपलब्धता और किसानों की समस्याओं को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर विधानसभा के अंतिम दिन 17 जुलाई को चर्चा होगी।

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन खाद-बीज की उपलब्धता और किसानों की समस्याओं को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर विधानसभा के अंतिम दिन 17 जुलाई को चर्चा होगी।

tc

शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल, संगीता सिन्हा सहित विपक्ष के अन्य विधायकों ने प्रदेश में खाद की कमी और कथित कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। विपक्ष का आरोप था कि सहकारी समितियों में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है, जबकि खुले बाजार में अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया गया।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में वेदांता प्लांट हादसे पर घमासान, महंत बोले- अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी क्यों नहीं? जवाब से नाराज कांग्रेस ने किया वॉकआउट

स्थगन प्रस्ताव नामंजूर

विपक्ष ने इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराने की मांग की, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन के गर्भगृह में पहुंच गए। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने जवाब में खाद-बीज संकट और कालाबाजारी के आरोपों से इनकार किया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने विरोध जारी रखा।

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वेदांता प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे का मुद्दा सदन में जोरदार तरीके से उठा। विपक्ष ने सक्ती जिले में हुए हादसे में मजदूरों की मौत और दर्ज प्राथमिकी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उद्योग मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

34 विधायक निलंबित

हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए कांग्रेस के 34 विधायकों के निलंबन की घोषणा की। हालांकि कुछ समय बाद निलंबन वापस ले लिया गया, जिसके बाद सभी विधायक सदन में लौटे और कार्यवाही में शामिल हुए।

अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी नोकझोंक

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर 17 जुलाई को विस्तृत चर्चा कराई जाएगी। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बीच तीखी टिप्पणियां हुईं। अजय चंद्राकर ने कहा, ‘माननीय नेता जी, अविश्वास प्रस्ताव भी दे दिए हो और प्रश्न भी पूछ रहे हैं।’ इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जवाब दिया, ‘अरे यार, आप हमेशा गड़बड़ करते हो… लगता है, दिनभर चढ़ी रहती है आपको। अविश्वास प्रस्ताव किस कारण ला रहे हैं, ये अभी बताने तो दो।’

पेयजल योजनाओं पर भी सरकार घिरी

सदन में रायपुर की पेयजल व्यवस्था, अमृत मिशन और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से सवाल पूछे गए। विपक्ष ने अधूरी योजनाओं, टैंकरों से जलापूर्ति और अवैध नल कनेक्शनों को लेकर सरकार को घेरा।

CG Monsoon Session 2026: आज कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, विधानसभा में 10वीं बार होगी चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *