Raipur Bike Chori: छत्तीसगढ़ की राजधानी से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। यहां ढाबे के मैनेजर ने एक युवक को मुफ्त में खाना खिलाया, लेकिन उसी शख्स ने मौका पाकर मैनेजर की बाइक चुरा ली। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

पहले खाया मुफ्त का खाना, फिर की बाइक चोरी (Raipur bike theft)
जानकारी के मुताबिक, थाने से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित शेरे पंजाब ढाबे (Shere Punjab Dhaba Bike Chori) में एक युवक रात करीब 11 बजे खाना खाने आया। उसके पास पैसे कम थे, जिसके चलते मैनेजर ने उसे माफ कर दिया और मुफ्त में खाना खिला दिया। लेकिन जब मैनेजर खाना खिलाकर बाहर आया और घर जाने के लिए बाइक (नंबर CG 04 MJ 3556) तलाशने लगा, तो वह गायब मिली।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा (Raipur CCTV footage Bike Chori)
ढाबे में लगे CCTV कैमरे चेक किए गए, जिसमें साफ नजर आया कि वही शख्स जिसने कुछ देर पहले ढाबे में खाना खाया था, वह मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया।
ढाबा मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत (Kharora Dhaba Manager Bike Chori)
ढाबा मैनेजर ने तुरंत खरोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
