Korba News: कोरबा जिले में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक युवती ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान अचानक गुस्से में आकर ब्लेड (Korba blade attack) से अपने हाथ पर लगातार 21 वार कर नस काटने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल युवती मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मोबाइल पर बात करते-करते ब्लेड से 21 वार (Korba girl cuts hand vein)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी देर तक मोबाइल पर बातचीत करते हुए एटीएम के पास इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान अचानक उसने ब्लेड (Korba blade attack) निकाला और अपने दाएं हाथ पर वार करने लगी। देखते ही देखते उसने करीब 21 वार कर डाले।

राहगीरों ने पहुंचाई अस्पताल
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और युवती के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल उसके घायल हाथ का उपचार किया जा रहा है।
