CG Murder: 17 साल की युवती की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान, मां बोली- युवक ने मिलने बुलाकर पीटा

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती की मां ने मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती की मां ने मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

घुरु निवासी मीना डहरिया ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनकी बेटी आरुषि (17) एक घर में बच्चों की देखभाल का काम करती थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे आरुषि रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसकी मां भी अपने काम पर चली गईं।

दोपहर में युवक ने मिलने बुलाया

मीना के मुताबिक, दोपहर के समय मोहल्ले के युवक दुर्गेश सूर्यवंशी ने आरुषि के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे मिलने बुलाया था। परिचित होने के कारण आरुषि उससे मिलने चली गई।

कुछ समय बाद आरुषि ने अपनी मां को फोन किया, लेकिन काम में व्यस्त होने के कारण मीना कॉल नहीं उठा सकीं। बाद में जब मां ने बेटी को फोन किया तो वह रोते हुए बताने लगी कि दुर्गेश उसके साथ मारपीट कर रहा है। आरुषि डर के कारण अपनी सही लोकेशन नहीं बता पाई। इसके बाद वह दोबारा काम में लग गईं।

युवक ने फोन कर दी अस्पताल की जानकारी

मीना ने बताया कि शाम करीब 6 बजे दुर्गेश ने फोन कर जानकारी दी कि आरुषि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि आरुषि ने फांसी लगा ली है और उसे सिम्स अस्पताल लाया गया है।

रात करीब 8 बजे सिम्स पुलिस चौकी से परिवार को आरुषि की मौत की जानकारी मिली।

मां ने लगाया हत्या का आरोप

बेटी की मौत के बाद मीना ने युवक दुर्गेश सूर्यवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरुषि के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप है कि युवक ने मारपीट कर उसकी हत्या की और घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है। मीना ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

सकरी थाना प्रभारी संजय शिंदे ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने युवक पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *