Raipur Breaking: रायपुर में बस ने बस स्टॉप को उखाड़ा, मची अफरा-तफरी

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह रिंग रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने बस स्टॉप से टकरा गई। हादसा डीडी नगर थाना क्षेत्र में ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस स्टॉप का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार जीवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 E 3376 भाठागांव से टाटीबंध की ओर जा रही थी। इसी दौरान डीडी नगर इलाके में बस चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और बस सीधे सड़क किनारे बने बस स्टॉप से जा टकराई।

घटना के समय बस स्टॉप पर यात्री मौजूद थे या नहीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में किसी के घायल होने की भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *