CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।![]()
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र तथा चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। इसी सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।


