Korba Dog Rescue: 3 दिन से कुत्ते के सिर में फंसा था प्लास्टिक का डिब्बा, रेस्क्यू कर टीम ने बचाई जान

Korba Dog Rescue: 3 दिन से कुत्ते के सिर में फंसा था प्लास्टिक का डिब्बा, रेस्क्यू कर टीम ने बचाई जान

Korba Dog Rescue: कोरबा जिले में इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए रेस्क्यू टीम ने एक बेसहारा कुत्ते की जान बचाई, जिसके सिर में पिछले तीन दिनों से प्लास्टिक का डिब्बा फंसा हुआ था। डिब्बा फंसे होने के कारण कुत्ता न तो ठीक से खा-पी पा रहा था और न ही देख पा रहा था, जिससे वह भूख-प्यास से परेशान होकर इधर-उधर भटक रहा था।

यह मामला मुड़ीपार आवासीय कॉलोनी के पास का है, जहां बीते तीन दिनों से कुत्ते को इसी हालत में घूमते देखा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलने के बाद RCRS की टीम लगातार कुत्ते को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुत्ता डरा हुआ होने के कारण पकड़ में नहीं आ रहा था। मंगलवार देर रात कॉलोनी के पास आराम करते नजर आया, जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ कर प्लास्टिक के डिब्बे को निकाला, जिसके बाद कुत्ते ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *