Bilaspur Lightning Strike: आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, खेत से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Pakhanjur Lightning Death

Bilaspur Lightning Strike: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई झमाझम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेत से काम कर लौट रहीं 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली (Bilaspur Lightning Strike)

मंगलवार शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिल्हा (Bilha lightning strike) के ग्राम कुंआपाली निवासी महिलाएं खेत से घर लौट रही थीं।

बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिला की मौत 4 महिलाएं घायल

 

2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

घर लौटते वक्त अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें 33 वर्षीय सौम्या नेती (Saumya Neti Death Lightning Strike) और 45 वर्षीय सुरेखा नेती (Surekha Neti Death Lightning Strike) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ चल रही दरसबाई कोर्राम, गीताबाई गोड़, कुंवरमति और पार्वती यादव झुलस गईं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *