Korba Gangrape Murder: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शादीशुदा महिला को उसके बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने मिलकर पहले गैंगरेप (Korba Gangrape Murder) किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया था। 24 दिन बाद महिला का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

24 दिन बाद मिला कंकाल (Ex Boyfriend killed married girlfriend)
जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला 28 जुलाई को सोसायटी से राशन लेने गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार तलाशी के बाद पुलिस को मंगलवार को महिला का कंकाल नाले से बरामद हुआ।
बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ रचा साजिश (Woman skeleton recovered Korba)
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का गांव के 45 वर्षीय उमेंद्र प्रसाद बिंझिया () से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन आरोपी महिला को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर जंगल ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके दोस्त 28 वर्षीय संतराम उर्फ छोटू () और गुलाम सिंह ने भी वारदात में साथ दिया।

महिला ने घटना की शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार (Korbi police two accused arrest)
कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
