CG Liquor Price: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई शराब ! नई कीमतें जारी

CG Liquor Price: भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर अब छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके बाद प्रदेश में कई प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों में कमी आई है।

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाली 33 प्रीमियम ब्रांडों की नई दरों को मंजूरी दे दी है। नई सूची के अनुसार जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे प्रमुख ब्रांड अब पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।

 

जॉनी वॉकर 18 ईयर की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी

नई शुल्क सूची के अनुसार जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी आई है। इसकी लैंडिंग कीमत अब 42,480 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की कीमत 92,939 रुपये तय की गई है।

इसके अलावा रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की लैंडिंग कीमत 64,079 रुपये रखी गई है। सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर करीब 2,817 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है।

CG Holi Liquor Sale

इन ब्रांडों की कीमतों में भी बदलाव

आबकारी विभाग की नई सूची में कई अन्य विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों में भी संशोधन किया गया है। इसमें चिवास रीगल, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स और बॉलेंटाइन जैसे लोकप्रिय प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं।

आबकारी विभाग के अनुसार, आयात शुल्क में कमी के कारण विदेशी शराब की लागत कम हुई है, जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। नई दरें प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए लागू रहेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *