CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नागपुर मंडल में समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग कार्य के चलते 6 से 8 मार्च 2026 तक 13 मेमू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस कारण रायपुर, दुर्ग, डोंगरगढ़, गोंदिया और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार नागपुर मंडल स्थित समपार फाटक में तकनीकी कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है।

रद्द रहने वाली गाड़ियां
- गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (07 एवं 08 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (06 एवं 07 मार्च 2026) रद्द रहेगी।

बीच मार्ग में नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियां
- गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (06 मार्च 2026) को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, 18 का रूट डायवर्ट
