बंद गोदाम के सेप्टिक टैंक में मिला नरकंकाल, पुलिस ने बाहर निकाला 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. ग्राम भोयना के सुनसान इलाके में गत्ते का गोदाम जो कि 3-4 साल से बंद था यहाँ एक बंद गोदाम में 4 साल पुराना कंकाल सेप्टिक टैंक में मिला. 17 मई की सुबह लोग वहां पहुंचे जहां पर सेप्टिक टैंक खुला हुआ था और कंकाल का हिस्सा दिख रहा था. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पहुँच कर टैंक को खोदकर कंकाल निकाला और सावधानीपूर्वक एक-एक हड्डी को बारीकी से बाहर निकाला.

FSL की टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कंकाल 4 साल पुराना हो सकता है.पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किस व्यक्ति का कंकाल है और इसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी फ़िलहाल आगे की जाँच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *