CG Weather Update: होली के बाद बढ़ी गर्मी, राजनांदगांव में 38°C के साथ सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

CG Weather Update: होली का त्योहार खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

CG Weather Update

सिनोप्टिक सिस्टम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे गंगा क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से करीब 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तरी उत्तर प्रदेश से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका भी बनी हुई है।

हालांकि इन सिस्टमों का प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

आज का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर में आज का मौसम

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *