Bhilai News: दुर्ग जिले के भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मधुर आयरन कंपनी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान भारी आयरन रॉड गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक शिव कुमार चौहान छावनी के मधुर आयरन में सुपरवाइजर के पद पर काम करते थे। रोज की तरह वह आज भी अपना काम कर रहे थे। रॉड को चैन से बांधकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। तभी अचानक लोहे की एक रॉड जिसका वजन लगभग तीन क्विंटल था, शिवकुमार चौहान के ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

लहूलुहान अवस्था में शिव कुमार को निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने कंपनी से मुआवजा की मांग की है।
