August Holidays 2026: अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों के साथ आने वाला है। इस महीने हरेली, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इन अवसरों पर स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं बैंक और सरकारी कार्यालय भी निर्धारित तिथियों पर बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको बैंक या सरकारी कार्यालय से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले छुट्टियों की सूची देख लेना बेहतर रहेगा।![]()
स्कूलों में इन दिनों रहेगा अवकाश
• 12 अगस्त – हरेली
• 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
• 26 अगस्त – ईद-ए-मिलाद
• 28 अगस्त – रक्षाबंधन
बैंक इन तिथियों पर रहेंगे बंद
• 8 अगस्त – दूसरा शनिवार
• 9 अगस्त – रविवार
• 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
• 16 अगस्त – रविवार
• 22 अगस्त – चौथा शनिवार
• 23 अगस्त – रविवार
• 25 अगस्त – ईद-ए-मिलाद
• 30 अगस्त – रविवार
बैंक से जुड़े काम निपटा लें
अगस्त महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद के अवसर पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य समय रहते पूरे करने की सलाह दी गई है।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 107 छुट्टियां
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। सरकारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है। इसमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश और 61 ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं। इस अवकाश सूची का लाभ सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा।


