Jagdalpur Flood Accident: जगदलपुर में बाढ़ के पानी में बह गई कार, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

Jagdalpur Flood Accident

Jagdalpur Flood Accident: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजर रहे एनएच-30 पर दरभा के पास बाढ़ के पानी में कार बह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों – पति, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।

Jagdalpur Flood Car Accident

तमिलनाडु से बस्तर घूमने आए परिवार की मौत (Tamil Nadu Family Death Bastar)

जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार तमिलनाडु से बस्तर (Bastar Flood) घूमने आया था। वे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। रास्ते में तेज बहाव वाले नाले को पार करने की कोशिश में कार पानी में बह गई। (Jagdalpur Flood Car Accident)

कार में सवार चालक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन परिवार के चारों सदस्य तेज बहाव में फंस गए और डूब गए।

Bastar Flood

SDRF ने निकाले शव (SDRF Rescue Bastar)

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने हादसे की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *