Sukma Potakebin School: बच्चों के भोजन में फिनाइल, हाईकोर्ट सख्त; कहा- पहले कुत्ते का जूठा खाना, अब फिनाइल गोली, 15 अधिकारियों को नोटिस जारी

Sukma Potakebin School

Sukma Potakebin School: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोटाकेबिन विद्यालय (Sukma Pakela Potakebin School Poison Case) में बच्चों के भोजन में फिनाइल गोली मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। प्रशासन ने इसे हत्या के प्रयास की श्रेणी में मानते हुए BNS की धारा 109 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने पाकेला पोटाकेबिन स्कूल में पदस्थ शिक्षक धनंजय साहू को हिरासत में लिया है।

शिक्षक ने 426 बच्चों के खाने में मिलाई फिनाइल

हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी (High Court Notice)

मंगलवार को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा- पहले बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा गया, अब फिनाइल मिला भोजन। आखिर राज्य के स्कूलों में चल क्या रहा है? यह बहुत बड़ी लापरवाही है। अगर किसी बच्चे की जान जाती तो हालात बिगड़ जाते।

High Court Notice

हाईकोर्ट ने पूरे मामले की जांच जिला दंडाधिकारी की निगरानी में कराने का आदेश दिया है। साथ ही मुख्य सचिव को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

15 जिम्मेदारों को नोटिस (School Food Poisoning)

इस गंभीर घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है। छिंदगढ़ बीईओ-बीआरसी, पोटाकेबिन अधीक्षक व सहायक अधीक्षक समेत 15 जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया गया है। डीएमसी उमा शंकर तिवारी ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

शिक्षा मंत्री का सख्त रुख

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि आपराधिक मामला है। उन्होंने सुकमा कलेक्टर को जांच के निर्देश देते हुए कहा कि “जिम्मेदार चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।” साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने को कहा गया है।

Sukma News: शिक्षक ने 426 बच्चों के खाने में मिलाई फिनाइल, मचा हड़कंप; कलेक्टर ने बनाई जांच समिति जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *