Raipur Firing: शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा नेत्री का VIDEO वायरल

Raipur Firing

Raipur Firing: राजधानी रायपुर में शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ही बंदूक से दो लोगों को हवाई फायरिंग करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि मामला अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के करीबी ऋतुपर्ण सिंह और उनकी पत्नी भाजपा नेत्री व मंडी सदस्य मोनिका सिंह से जुड़ा हुआ है।tcw

जानकारी के मुताबिक, घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। रायपुर में आयोजित एक रिश्तेदार के शादी समारोह के दौरान जमकर हवाई फायरिंग की गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी हैं, जबकि उनकी पत्नी मोनिका सिंह भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में मंडी सदस्य के पद पर हैं।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि समारोह के दौरान एक बंदूक से बारी-बारी से फायरिंग की जा रही है। फिलहाल इस मामले में रायपुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की पुष्टि और पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *