CG Transfer News: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने 12 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राज्य के विभिन्न संभागों और मंडलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
नई पदस्थापना के तहत अधिकारियों का तबादला रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में किया गया है। यह आदेश राज्य शासन द्वारा 25 फरवरी 2026 और 4 मई 2026 को जारी पूर्व आदेशों के क्रम में जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार, प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।


