Raipur News: रायपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही, इंजीनियर की लाश को लावारिस समझकर दफनाया; अब निकाला जा रहा शव

Raipur News

Raipur News: राजधानी रायपुर में पुलिस की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। 1 जून को लापता हुए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मृणाल राय चौधरी को रायपुर पुलिस ने लावारिस समझकर दफन कर दिया था। जबकि उनकी लाश 2 जून को ही टाटीबंध इलाके के नाले में मिली थी।

लावारिस समझकर दफनाया इंजीनियर का शव

जानकारी के मुताबिक, मृणाल राय चौधरी (Mrinal Roy Choudhary case) 1 जून से लापता थे। परिवार उनकी तलाश में लगातार पुलिस के पास चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने शव की पहचान की प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया और बिना डीएनए जांच या परिजनों की पुष्टि के शव को लावारिस बताकर दफना दिया। (missing engineer Raipur)

मृतक की बाइक, मोबाइल और पर्स अब तक बरामद नहीं हो पाए हैं। ऐसे में परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते जांच की होती तो मृणाल को खोजा जा सकता था या कम से कम सच्चाई सामने आ जाती।(Raipur engineer Lash)

बीते 6 महीनों से परिजन CMO से लेकर PMO तक गुहार लगा रहे थे। आखिरकार जब पुलिस ने 2 नवंबर को परिजनों को सूचना दी कि शव पहले ही दफनाया जा चुका है, तो परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। अब शव निकालकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

परिजनों ने मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस विभाग ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *