CBSE 10th Result 2026: आज जारी हो सकता है 10वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result 2026:

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड आज ही परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

tcw

छात्र-छात्राएं लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और बोर्ड की ओर से किसी भी समय घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.gov.in और http://results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 – “CBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3 – रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
स्टेप 4 – स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
स्टेप 5 – भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें

पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, CBSE 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर मई के मध्य तक जारी किया जाता है। ऐसे में इस साल भी रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि मूल मार्कशीट बाद में स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *