Cricket News: क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर दौरा होगा, जहां वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। इस पहल का उद्देश्य बस्तर को खेलकूद के जरिए नई पहचान दिलाना है। (सचिन तेंदुलकर बस्तर दौरा)![]()
तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे पनेड़ा में स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। उनकी संस्था मानदेशी फाउंडेशन खेल मैदान विकसित करने और शिक्षकों को कोचिंग देने का काम कर रही है। (सचिन तेंदुलकर छत्तीसगढ़ दौरा)
संस्था के माध्यम से अब तक करीब 15 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। मानदेशी फाउंडेशन सीमित जगह में भी बहुउद्देश्यीय खेल मैदान तैयार कर रहा है, जहां विभिन्न खेल गतिविधियां संचालित हो सकती हैं। (Sachin Tendulkar CG Visit)
दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक सहित कई क्षेत्रों में 25 स्कूलों और आश्रमों में खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। इनमें छिंदनार, कासोली, पोटाकेबिन, कोरलापाल, हितामेटा, गुमड़ा, कारली, बांगापाल, झामूपारा, झोड़ियाबाड़म, बुधपदर, जपोड़ी, गुमरगुंडा और छोटे तुमनार जैसे स्थान शामिल हैं।
इस पहल के तहत स्कूलों के मैदानों को सुरक्षित रखने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। शिक्षकों को यह भी सिखाया गया है कि सीमित जगह में कैसे अलग-अलग खेलों के लिए मैदान तैयार किए जा सकते हैं।



