Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हसदा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां घर में अकेली युवती ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती के माता-पिता खेती-किसानी के काम से खेत गए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर के वक्त खेमलता निर्मलकर नाम की युवती ने घर पर ही ज़हर का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद जब माता-पिता खेत से लौटे तो उन्हें बेटी की हालत गंभीर नजर आई। उन्होंने तत्काल उसे धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
