Raipur Air Show: नवा रायपुर में एयर शो का शानदार नज़ारा, फाइटर जेट्स ने आसमान में बनाया तिरंगा, ‘हार्ट’ और ‘एरोहेड’ फॉर्मेशन; शहर में 5 भयंकर जाम

Raipur Air Show

Raipur Air Show: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो प्रस्तुत किया। सेंध तालाब के ऊपर आयोजित इस प्रदर्शन में 9 हॉक -132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे आकर्षक फॉर्मेशन बनाए। यह नजारा देखने हजारों लोग पहुंचे।

इस शो का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया। टीम में शामिल स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। गौरव ने बताया कि अपने राज्य के सामने प्रदर्शन करना उनके लिए गर्व का क्षण था। वहीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने लाइव कमेंट्री करते हुए दर्शकों को हर फॉर्मेशन की जानकारी दी।

एयर शो शुरू होने से पहले ही तेलीबांधा से सेंध लेक तक करीब 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। आम नागरिकों के साथ वीआईपी वाहन भी जाम में फंसे रहे। इसके अलावा एयरपोर्ट से सत्य साईं हॉस्पिटल तक वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *