Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा मंगलवार को उस समय हुआ, जब गेवरा मेमू लोकल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन के आउटर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने खड़ी मालगाड़ी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना में सबसे ज्यादा प्रभावित यात्री बिलासपुर और आसपास के क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
![]()
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज ब्रेक लगने की आवाज के बाद जोरदार धमाका हुआ। कई यात्रियों ने घबराकर खिड़कियों से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। राहत और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से बोगियों को काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
घायल यात्रियों का उपचार रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के पीछे ऑटो सिग्नल फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे ने कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) से जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद हादसे का कारण स्पष्ट होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख और सामान्य घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
मृतकों के नाम और तस्वीरें
लोको पायलट विद्या सागर

अंकित अग्रवाल

प्रिया चंद्रा

प्रमिला वस्त्रकार

मानमति यादव

शीला यादव

अर्जुन यादव

20 घायल यात्रियों के नाम
1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष
