Raipur Accident: रायपुर में बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, पति के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत

Raipur Accident: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम हुआ। मृतका की पहचान साधना तिवारी के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र स्थित ग्राम मढ़ा-पिपरी की रहने वाली थीं।

पति के साथ बाजार जा रही थीं साधना

पुलिस के मुताबिक, साधना तिवारी अपने पति बिरेन्द्र तिवारी के साथ न्यू गोंदवारा स्थित खुशबू इंडस्ट्रीज के लेबर क्वार्टर में रहती थीं। उनके पति कंपनी में सुपरवाइजर हैं। रविवार शाम करीब 7 बजे दोनों स्कूटी से सब्जी खरीदने भनपुरी बाजार जा रहे थे। स्कूटी बिरेन्द्र चला रहे थे, जबकि साधना पीछे बैठी थीं।

Raipur Accident: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इलाके में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम हुआ। मृतका की पहचान साधना तिवारी के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के देवतालाब क्षेत्र स्थित ग्राम मढ़ा-पिपरी की रहने वाली थीं।

बस ने पीछे से मारी टक्कर

दोनों जब भनपुरी स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक ट्रेवल्स बस के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साधना गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल महिला को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *