CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2-3 दिन में बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज-चमक की संभावना

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं, लेकिन अगले 2-3 दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं 11 सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड और दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

 

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। दिन के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अब भी सामान्य से कम बारिश

मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 सितंबर से बारिश बढ़ने के बाद इस कमी में कुछ सुधार हो सकता है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

1 जून से 8 सितंबर तक प्रदेश में 952.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य औसत 1008.2 मिमी होना चाहिए था। मौसम विभाग ने इसे फिलहाल सामान्य श्रेणी में रखा है।

18 जिलों में सामान्य से कम बारिश

प्रदेश के 33 जिलों में से 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि 15 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इससे मानसून का वितरण पूरे प्रदेश में समान नहीं रहा है।

CG Weather Update:

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश

बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 1442.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 67 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 35 प्रतिशत, मुंगेली में 26 प्रतिशत और रायपुर में 18 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बलौदाबाजार और नारायणपुर में भी सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा कमी

बारिश की सबसे अधिक कमी बेमेतरा जिले में दर्ज की गई है। यहां अब तक सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसके अलावा कांकेर और सरगुजा में 39-39 प्रतिशत, जशपुर में 35 प्रतिशत तथा कबीरधाम और कोंडागांव में 22 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *