CG Swine Flu: स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले, रायपुर में सबसे ज्यादा केस; देखें जिलेवाड़ आंकड़े

Swine Flu

CG Swine Flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 19 मरीज रायपुर जिले से मिले हैं। इसके साथ ही इस साल 1 जनवरी से अब तक प्रदेश में कुल 298 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं।

रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 127 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं।

CG Swine Flu

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में 3, बलौदाबाजार में 2, बस्तर में 2, दुर्ग में 4, जांजगीर-चांपा में 1, कोंडागांव में 1, कोरबा में 3, महासमुंद में 2, मुंगेली में 1, राजनांदगांव में 2 और सरगुजा में 1 नया मरीज मिला है। इसके अलावा अन्य राज्यों से 5 संक्रमित मरीजों की भी पुष्टि हुई है।

113 मरीजों का चल रहा इलाज

प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं, जबकि 81 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है।

जनवरी से अब तक 298 मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 जनवरी से 8 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *