कांग्रेस ने CBI के खिलाफ राज्य और केंद्र सरकार का किया पुतला दहन 

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारियों के घर पर CBI जांच को लेकर  प्रदेश कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है. इसे केंद्र सरकार की बदले की राजनीति करार देते हुए कांग्रेस ने 27 मार्च को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बिलासपुर के नेहरू चौक पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया है.

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. सीबीआई की इस कार्रवाई को बदले की राजनीति करार देते हुए कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह प्रदर्शन राज्य के विभिन्न जिलों में किया गया.जिसमे सीबीआई का पुतला दहन भी किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *