Korba Suicide: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर 19 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना करतला थाना क्षेत्र के सेन्द्रीपाली गांव की है। (बॉयफ्रेंड ने नहीं की शादी तो गर्लफ्रेंड ने दी जान)

जानकारी के अनुसार सेन्द्रीपाली निवासी रोशन कुमार (21) और कृष्णो कुमारी (19) के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और गांव में भी उनके रिश्ते की चर्चा थी। युवती के परिजन शादी के लिए तैयार थे, लेकिन युवक और उसके परिवार ने इनकार कर दिया। (कोरबा में बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार किया तो गर्लफ्रेंड ने कीटनाशक पीकर दी जान)
ये बात जब रोशन ने कृष्णों को बताई तो उसने 23 फरवरी को जंगल में जाकर खेत में डालने वाला कीटनाशक पी लिया। फिर बहन को फोन कर बोली कि मैं जहर खा ली हूं। इस हालात में भी वह जंगल से घर पहुंची। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक लड़की 12 भाई बहनों में 5वें नंबर की थी। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।



जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, साधराम और केवरा बाई अनपढ़ है। साधराम रोजी मस्तूरी और खेती किसानी करता है। इन दोनों के 12 बच्चे थे। जिसमें कृष्णो समेत 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। अभी 2 बेटे समेत 9 बच्चे है। जबकि 5 बच्चों की शादी हो गई है। इनमें से 5वें नंबर की बेटी कृष्णो कुमारी अपने बड़ी दीदी और जीजा के साथ रहती थी।
उस गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना था। यहीं करीब 3 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और नंबर एक्सचेंज हुए। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। रोशन उसके घर भी आने-जाने लगा। वो कृष्णो से शादी करने की बात कहता था।
अपने साथ घूमाता था। इनके बीच प्रेम प्रसंग का हल्ला पूरे गांव में फैल गया था। यह बात दोनों परिवारों को भी पता थी। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक और उसके घर वालों ने इनकार कर दिया।
जहर पीकर बहन को किया कॉल
इससे परेशान होकर कृष्णो ने जंगल में सोमवार (23 फरवरी) को खेत में डालने वाला कीटनाशन पी लिया। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसने बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद खुद ही पैदल चलकर घर पहुंची। परिवार ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि, जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की जांच के लिए करतला थाने में भेजा जाएगा। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
