Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की पर उसे एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने सनक में आकार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. इसके साथ ही युवक की सनक ख़त्म नहीं हुई बल्कि उसने खुद भी जहर पी लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके में उपस्थित लोगों ने आनन फानन में अंबिकापुर जिला अस्तपाल में दोनों को भर्ती कराया है। एकतरफा प्रेम प्रसंग का पूरा मामला ये बताया जा रहा है। उक्त घटना भटगांव थाना क्षेत्र का है। बेहद क्रूर और जानलेवा हमले से नाबालिग लड़की की हालत गंभीर है। बताया जा रहा कि हमले के बाद भागते समय भी युवक चाकू लहरा रहा था। पीड़िता और आरोपी दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
।
