Bilaspur Accident: बैरिकेड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक के पेट में आरपार घुसा पाइप; 3 दोस्तों की हालत नाजुक

Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में बैरिकेड का लोहे का पाइप एक युवक के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी भी घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

युवक के पेट में घुसा बैरिकेड का पाइप

जानकारी के अनुसार जारहागांव निवासी प्रियांशु ज्ञानिक अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बिलासपुर से घर लौट रहा था। सकरी और पेंडारी के बीच मुख्य सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई।tcw

पेट में आरपार घुसा पाइप

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप बाइक के सामने से होते हुए प्रियांशु के पेट में घुस गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे दोनों युवक भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही डायल-112 और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रियांशु की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दोनों घायलों का भी इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर तखतपुर SDM ने तहसीलदार को अस्पताल भेजकर स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *