CG Breaking News: Bilaspur: बिलासपुर शहर के गोल बाजार इलाके में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर गोल बाजार के दुकानों में आग (Bilaspur Gol Bazaar shop Fire)
मिली जानकारी के अनुसार, आग गोल बाजार (Bilaspur Gol Bazaar Aag) के अपना लॉज स्थित दुकानों में अचानक भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग समेत चार दुकानें जलकर खाक हो गईं।

दमकल की टीम जुटी आग बुझाने में (Bilaspur Gol Bazaar shops burnt)
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई। वहीं स्थानीय लोग भी पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं आगजनी में हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

