Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भेज्जी-चिंतागुफा सीमा के घने जंगलों में DRG की टीम और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कोंटा एरिया कमेटी का कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा समेत 3 माओवादी मारे गए, जिनमें 2 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
माड़वी देवा ASP आकांश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था और लंबे समय से IED प्लांटिंग व हमलों में शामिल रहा है।

कैसे हुई कार्रवाई?
सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि तुमालपाड़ इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुबह से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान माओवादियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन माओवादियों को मार गिराया।
मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों की पहचान
1. माड़वी देवा
निवासी: पोटानार, थाना भेज्जी, जिला सुकमा
पद: एरिया जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर टीम कमांडर
इनामी राशि: 5 लाख

2. पोडियम गंगी
निवासी: पेद्दापाड़, जिला सुकमा
पद: एरिया CNM कमांडर
इनामी राशि: 5 लाख
3. सोड़ी गंगी
निवासी: वेरमगुंडु, थाना किस्टाराम
पद: एरिया कमेटी सदस्य
इनामी राशि: 5 लाख

बड़ी मात्रा में सामान बरामद
मुठभेड़ स्थल से .303 राइफल, BGL लॉन्चर, गोला-बारूद, हथियारों के पुर्जे, माओवादी दस्तावेज़ और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई।
बस्तर में नक्सलवाद अंतिम साँसें गिन रहा है – IGP सुन्दरराज
IGP सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 233 माओवादी (CC Members, DKSZC Members, PLGA Cadres सहित) सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF लगातार व्यापक सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
