CG Theft: नाबालिग को धमकाया, फिर 8 लाख के जेवर चोरी करने कहा; कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत 3 गिरफ्तार

CG Theft: छत्तीसगढ़ के भिलाई में नाबालिग को धमकाकर उसके रिश्तेदारों के घर से सोने के जेवर चोरी कराने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए के सोने के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

नाबालिग पर बनाया गया दबाव

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 17 वर्षीय नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसके मामा के घर से सोने के जेवर लाने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि नाबालिग से सोने की अंगूठियां, हार, मंगलसूत्र और कान की बालियां चोरी करवाई गईं।

दूसरे मामले में भी दर्ज हुई शिकायत

पुलिस को नाबालिग की मां की ओर से भी शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि नाबालिग ने घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र और अंगूठियां निकालकर आरोपियों को दे दी थीं। दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CG Theft: छत्तीसगढ़ के भिलाई में नाबालिग को धमकाकर उसके रिश्तेदारों के घर से सोने के जेवर चोरी कराने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए के सोने के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

3 आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने अनुराग कुर्रे, करन सोनी और रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर दोनों मामलों से संबंधित करीब 8 लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद किए गए।

ऑनलाइन बेटिंग की भी जांच

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पर नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग एप की लत लगाने का भी आरोप है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *