Bilaspur Coaching Teachers Viral Video: कोचिंग शिक्षकों की गुंडागर्दी, होम ट्यूटर से सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल..

Bilaspur Coaching Teachers Viral Video

Bilaspur Coaching Teachers Viral Video: न्यायधानी बिलासपुर में कोचिंग संस्थान के शिक्षकों की दबंगई का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित CMD चौक के पास आचार्या कोचिंग क्लासेज (Acharya Coaching Clash Tarbahar Bilaspur) के दो शिक्षकों ने एक होम ट्यूटर की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित होमट्यूटर अपने छात्रों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कोचिंग संस्थान के शिक्षक आदिल और सर्वेसवहां वहां पहुंचे और ट्यूटर पर आरोप लगाने लगे कि वह उनके छात्रों से अपनी ट्यूशन का प्रचार कर रहा है। विवाद बढ़ते ही दोनों शिक्षकों ने युवक की मारपीट शुरू कर दी। (Bilaspur Coaching Teachers)

बिलासपुर कोचिंग शिक्षकों की गुंडागर्दी; ट्यूटर की पिटाई
बिलासपुर कोचिंग शिक्षकों की गुंडागर्दी; होम ट्यूटर की पिटाई

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह ट्यूटर को वहां से सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि हमलावर शिक्षकों ने ट्यूटर को धमकी देते हुए कहा कि वह दोबारा उस इलाके में दिखाई न दे। (Bilaspur Home Tutor Beaten)

घटना की सूचना मिलने के बाद तारबाहर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो वायरल होने के बाद जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।(Bilaspur Coaching Teachers Viral Video)

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *