CG Teacher Murder: 2 भाइयों ने की हेडमास्टर का मर्डर, हथौड़े से हमला कर चाकू से रेता गला; परिजनों ने आरोपियों के घर में लगाई आग

CG Teacher Murder: बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हत्या की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।

CG Teacher Murder: बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हत्या की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है।tc

जमीन विवाद में हुई हत्या

जानकारी के अनुसार जयकरन जगते शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके चचेरे भाई बृजमोहन जगते और हरिमोहन जगते ने उन्हें रोक लिया। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

 

धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने धारदार हथियार से जय करण सिंह जगते पर हमला कर दिया। गले पर गंभीर वार होने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के बाद भड़का आक्रोश

हेडमास्टर की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर घर का सामान और एक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *