Raipur News: CM साय ने किया ‘ठीहा छत्तीसगढ़’ पाक्षिक समाचार पत्र का विमोचन

Raipur News: छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, जनसरोकारों और प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों को प्राथमिकता देने वाले समाचार मंच 'ठीहा छत्तीसगढ़' ने अब पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'ठीहा छत्तीसगढ़' के प्रथम अंक का विमोचन किया।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, जनसरोकारों और प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों को प्राथमिकता देने वाले समाचार मंच ‘ठीहा छत्तीसगढ़’ ने अब पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में अपने नए सफर की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘ठीहा छत्तीसगढ़’ के प्रथम अंक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘ठीहा छत्तीसगढ़’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को सामने लाना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनसरोकारों और लोक संस्कृति पर फोकस

‘ठीहा छत्तीसगढ़’ का उद्देश्य प्रदेश की खबरों को छत्तीसगढ़ के नजरिए से पाठकों तक पहुंचाना है। समाचार पत्र में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, संस्कृति, कला, पर्यटन, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

देखें वीडियो-  https://www.instagram.com/reel/DcLgfGPIo5U/?igsh=MTdkdjE1cm1vdzBxMw==

डिजिटल के बाद प्रिंट मीडिया में नई शुरुआत

डिजिटल मीडिया में अपनी पहचान बना चुके ‘ठीहा छत्तीसगढ़’ ने अब प्रिंट मीडिया में भी कदम रखा है। टीम का कहना है कि डिजिटल और प्रिंट दोनों माध्यमों से पाठकों तक विश्वसनीय, और जनहित से जुड़ी खबरें पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

विमोचन के दौरान ‘ठीहा छत्तीसगढ़’ की टीम ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और प्रदेशवासियों से समाचार पत्र को सहयोग और स्नेह देने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *