CG Gangrape: डायल 112 के ड्राइवर ने 4 दोस्तों संग मिलकर किया युवती से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Gangrape

CG Gangrape: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जनता की सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 सेवा का एक चालक ही दरिंदा निकला। आरोपी चालक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। (कोरबा डायल 112 ड्राइवर गैंगरेप)

डायल 112 के ड्राइवर ने 4 दोस्तों संग मिलकर युवती से गैंगरेप किया

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि डायल 112 का चालक युवती को अपने साथियों के साथ बांकी क्षेत्र स्थित एसईसीएल (SECL) के एक सूने मकान में ले गया, जहां चालक सहित चार अन्य आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

2 आरोपी हिरासत में (Dial 112 driver gang rape Korba)

पीड़िता ने किसी तरह घर पहुँचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जैसे ही विभाग को पता चला कि, मुख्य आरोपी डायल 112 का चालक है, पुलिस अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

5 आरोपियों में अब तक 2 गिरफ्तार ( Korba gang rape)

आपको बता दें कि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 5 में से 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं अस्पताल में भर्ती पीड़िता को गंभीर हालत में उपचार और मुलाहिजे के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *