Vegetable Market Closed: ध्यान दें.. 3 दिन बंद रहेगी सब्जी मंडी, बढ़ सकते हैं दाम

Vegetable Market Closed: छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर की थोक सब्जी मंडी में 15 से 17 अगस्त तक लगातार तीन दिन कारोबार बंद रहेगा। स्वतंत्रता दिवस और साप्ताहिक अवकाश के कारण इस दौरान मंडी में नई सब्जियों की आवक नहीं होगी। ऐसे में शहर के लोगों को दुकानदारों के पास उपलब्ध पुराने स्टॉक पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। जिन व्यापारियों के पास पर्याप्त स्टॉक होगा, वे ही ग्राहकों को सब्जियां उपलब्ध करा सकेंगे।

3 दिन बंद रहेगी सब्जी मंडी

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण थोक सब्जी बाजार बंद रहेगा। 16 अगस्त को भी नई सब्जियों की सप्लाई नहीं होगी, जबकि 17 अगस्त सोमवार का नियमित साप्ताहिक अवकाश है। लगातार तीन दिन बंद रहने के बाद 18 अगस्त से मंडी में सामान्य कारोबार फिर शुरू होगा और ताजी सब्जियों की आवक शुरू हो जाएगी।

Vegetable Market Closed: छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर की थोक सब्जी मंडी में 15 से 17 अगस्त तक लगातार तीन दिन कारोबार बंद रहेगा। स्वतंत्रता दिवस और साप्ताहिक अवकाश के कारण इस दौरान मंडी में नई सब्जियों की आवक नहीं होगी। ऐसे में शहर के लोगों को दुकानदारों के पास उपलब्ध पुराने स्टॉक पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। जिन व्यापारियों के पास पर्याप्त स्टॉक होगा, वे ही ग्राहकों को सब्जियां उपलब्ध करा सकेंगे।

सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका

मानसून के कारण पहले से ही सब्जियों की आवक कम है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। वर्तमान में फूलगोभी 60 से 80 रुपये प्रति किलो, कोचई 60 रुपये, करेला 60 रुपये, लौकी 30 रुपये, भिंडी 60 रुपये और टमाटर करीब 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बारिश के मौसम में मशरूम और स्वीट कॉर्न की मांग भी बनी हुई है। तीन दिन तक नई खेप नहीं आने से खुदरा बाजार में सब्जियों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है और कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।

18 अगस्त से होगी सामान्य सप्लाई

महासमुंद सब्जी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने बताया कि 15 से 17 अगस्त तक थोक सब्जी बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान ताजी सब्जियों की सप्लाई नहीं होगी। 18 अगस्त से मंडी में कारोबार सामान्य रूप से शुरू होगा और लोगों को फिर से ताजी सब्जियां मिलने लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *