CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोंदिया स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। यह व्यवस्था 5 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। (छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द)
रेलवे प्रशासन के अनुसार, नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस कार्य के चलते यूपी मेन लाइन पर लगभग 20 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। (ट्रेन रद्द)

ब्लॉक अवधि के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
रद्द की जाने वाली प्रमुख ट्रेनें (CG Train Cancelled List April 2026)
शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस
कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस
अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस
हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस
रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस
शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस
विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
इसके अलावा कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें इस अवधि में निरस्त रहेंगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें
गोंदिया-बल्लारशाह, बल्लारशाह-गोंदिया, चांदाफोर्ट-गोंदिया
गोंदिया-वड्सा पैसेंजर
बता दें, कुछ ट्रेनें हिरदामाली या दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित होंगी। वहीं, बरौनी-गोंदिया और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस को दुर्ग तक सीमित किया गया है। (छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द)
रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
