Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां NH-130 में ब्रेकडाउन हाइवा से तेज रफ्तार ट्रक जा टकराया. इस हादसे से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इस मामले में पुलिस आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
राजनांदगांव के थाना चिचोला के ग्राम रामपुर निवासी हरिशचंद्र पटेल पिता उदय राम पटेल अपने निजी ट्रक को चलाता था. 28 फरवरी को वह माल लोड करके अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकला था. 1 मार्च की रात 1.30 बजे हरिशचंद्र रायपुर-बिलासपुर एनएच 130 के पेंड्रीडीह-रतनपुर बाइपास की ओर जा रहा था. ग्राम अमसेना के पास पहुंचा था. उसी समय सडक़ के बीचो-बीच हाइवा वाहन ब्रेकडाउन खड़ा था. इसी दौरान ट्रक और हाइवा की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक के सामने का हिस्सा चकनाचुर हो गया. चालक हरिशचंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
राहगिरों की सूचना पर हिर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
